5 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 664 - प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु ह्वेन त्सांग का निधन हुआ।
- 1679 - जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने फ्रांस के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- 1783 - इटली के कालाब्रिया में भीषण भूकंप में 30,000 लोग मारे गये।
- 1870 - फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र दिखाया गया।
- 1900 - अमेरिका और ब्रिटेन के मध्य पनामा नहर समझौते पर हस्ताक्षर।
- 1904 - क्यूबा अमेरिका के कब्जे से मुक्त हुआ।
- 1917 - मैक्सिको ने नया संविधान अंगीकृत किया।
- 1922 - उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास चौरी चौरा कस्बे में उग्र भीड़ ने थाने में आग लगा दी, जिसमें 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
- 1924 - रेडियो समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसारण रायल ग्रीनविच से हुआ।
- 1931 - मैक्सिने डनलप पहली ग्लाइडर पायलट बनीं।
- 1961 - ब्रिटिश समाचार पत्र संडे टेलीग्राफ के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।
- 1970 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
- 1994 - सरायेवो के बाजार में नरसंहार हुआ; मुख्य बाजार में मोर्टार बम के फटने से 68 लोगों की मौत हो गई और 200 लोग घायल हुए।
- 2004 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने परमाणु प्रौद्योगिकी के ग़लत इस्तेमाल के मामले में परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को माफी दी।
- 2006 - ईरान ने यूरेनियम संवर्धन शुरू किया।
- 2007 - भारतीय मूल की सुनीता अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं।
- 2008 -
- पंजाब के पटियाला की विशेष अदालत ने कंधार विमान अपहरण मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।
- केनरा व इलाहाबाद बैंक ने गृह ॠण पर ब्याज दरें 0.4-0.5 प्रतिशत घटायी।
- विवादास्पद परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को सरकार ने अपने क़रीबी मित्रों से मिलने की अनुमति दी।
- आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी का निधन।
- 2009 - मायावती ने उत्तर प्रदेश के पाँच महानगरों के विकास के लिए 5,056 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
- 2010 - भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने नीदरलैंड इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 600 में से 596 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता।
- 2020 - अमेरिकी सीनेट ने यूक्रेन स्कैंडल मामले में डोनाल्ड ट्रम्प पर चल रही महाभियोग की कार्रवाई को निरस्त किया।
5 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
- 1630 - गुरु हर राय, सिखों के सातवें गुरु।
- 1639 - ज़ेबुन्निसा, मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब की पुत्री।
- 1916 - जानकी वल्लभ शास्त्री, प्रसिद्ध कवि।
- 1932 - शंख घोष, प्रसिद्ध बांग्ला कवि, आलोचक एवं शिक्षाविद।
- 1968 - प्रेम सिंह तमांग, सिक्किम के राजनीतिज्ञ।
- 1970 - होरेन सिंह बे, असम के राजनीतिज्ञ।
- 1976 - अभिषेक बच्चन, फ़िल्म अभिनेता।
- 1990 - भुवनेश्वर कुमार, भारतीय तेज गेंदबाज।
5 फ़रवरी को हुए निधन
- 664 - ह्वेन त्सांग, प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु।
- 1927 - इनायत ख़ान, भारतीय सूफ़ी संत।
- 2008 - महर्षि महेश योगी, प्रसिद्ध भारतीय योगाचार्य।
- 2010 - सुजीत कुमार, भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
- 2014 - जुथिका रॉय, प्रसिद्ध भजन गायिका।
5 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)
0 Comments