Motivational Quotes Hindi Shayari Status
जरूरी नहीं की हर चुभने वाली
चीज़ का मकसद गलत हीं होता है..!
सुई जब चलती है
तो बेहतरीन से बेहतरीन
पोशाख बना देती है..!
━━━━✧❂✧━━━━
कोई हमारा बुरा करे,
ये उसका कर्म है..
लेकिन हम किसी का बुरा न करें,
ये हमारा धर्म है..!
━━━━✧❂✧━━━━
कोई अगर आपके रास्ते में
गड्डा खोदे तो परेशान मत होना,
क्योंकि ये वही लोग हैं
जो आपको छलांग लगाना सिखाएंगे।
━━━━✧❂✧━━━━
लगन एक छोटा सा शब्द है,
लेकिन जिसे लग जाती है
उसका पूरा जीवन बदल देती है।
पर ध्यान रहे,
सही चीज़ में लगे तो संवार देती है
और अगर गलत चीज़ में लगे
तो बिगाड़ भी देती है।
━━━━✧❂✧━━━━
ईमानदारी बड़ा महंगा शौक है,
हर कोई इसे नहीं पाल सकता..!
━━━━✧❂✧━━━━
हाथ में पहन तो ली महँगी घड़ी,
मगर घर लौट जाने वाला वक्त
इसमें बड़ी देर से आता है..!
━━━━✧❂✧━━━━
पछताने के लिए पूरी उम्र पड़ी है,
सवार लो इस पल को
यही जिंदगी बदलने की घड़ी है..!
━━━━✧❂✧━━━━
अपने दिल की गहराई में देखो
और विश्वास करो कि आपने बस
महान चीजें करने के लिए
जन्म लिया है..!
━━━━✧❂✧━━━━
गीता में लिखा है,
कर्मों से डरिये, ईश्वर से नहीं,
ईश्वर माफ कर देता है
लेकिन कर्म नहीं..!
━━━━✧❂✧━━━━
सफलता एक ट्रेन की तरह है..
जिसमें मेहनत, एकाग्रता, भाग्य
आदि रुपी कई डब्बे हैं।
लेकिन इन सब डब्बों को
आगे बढ़ाने वाला इंजन
आत्मविश्वास है।
━━━━✧❂✧━━━━
ढूंढने से वही मिलता है,
जो खो गया है।
वो फिर कभी नहीं मिलता,
जो बदल गया है..!
━━━━✧❂✧━━━━
हर सपने को अपने सांसो में रखो..
हर मंजिल को अपने बांहों में रखो..
हर जीत आपकी है,
बस अपने लक्ष्य को
अपनी निगाहों में रखो..!
━━━━✧❂✧━━━━
उम्मीद ऐसी होनी चाहिए
जो लक्ष्य की ओर ले जाए,
और लक्ष्य ऐसा होना चाहिए
जो आपको जीवन जीना सिखाए..!
━━━━✧❂✧━━━━
अहम की अकड़
ज्यादा चल नहीं सकती..!
मौत की घड़ी
कभी टल नहीं सकती..!
लूटकर दौलत भले ही
जमा कर लो,
पाप की कमाई कभी
फल नहीं सकती..!
━━━━✧❂✧━━━━
जिंदगी एक खेल है..
यह आप पर निर्भर करता है,
कि आपको खिलाड़ी बनना है
या खिलौना..!
━━━━✧❂✧━━━━
लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं
ये IMPORTANT नहीं है,
बल्कि आप खुद के बारे में क्या सोचते हो
ये बहुत IMPORTANT है..!
━━━━✧❂✧━━━━
सच्ची बात बोलने वाला,
और सही राह चलने वाला इंसान,
हमेशा दुनिया को कड़वा लगता है..!
━━━━✧❂✧━━━━
खुद की समझदारी भी
अहमियत रखती है,
वरना दुर्योधन और अर्जुन के
गुरु एक ही थे..!
━━━━✧❂✧━━━━
उम्मीदों से बंधा
एक जिद्दी परिंदा है इंसान,
जो घायल भी उम्मीदों से है
और जिंदा भी उम्मीदों पर है..!
━━━━✧❂✧━━━━
कामयाबी के दरवाजे
उन्हीं के लिए खुलते हैं,
जो उन्हें खटखटाने की
ताकत रखते हैं..!
━━━━✧❂✧━━━━
समस्या से बचना नहीं,
समस्या का समाधान करना सीखो..
क्योंकि कोई भी समस्या
बचने से नहीं टलती, बल्कि
उसका समाधान करने से टलती है..!
━━━━✧❂✧━━━━
अगर कर्म पर विश्वास
और भगवान पर श्रद्धा रखोगे,
तो समय कितना भी बुरा क्यों न हो,
रास्ता अवश्य मिल जाएगा..!
━━━━✧❂✧━━━━
घमंड के लिए नहीं लेकिन
कभी-कभी आत्मसम्मान के लिए
जिंदगी में कुछ लोगों का साथ
छोड़ना पड़ता है..!
━━━━✧❂✧━━━━
मेहनत करें तो धन बने,
सब्र करें तो काम,
मीठा बोलें तो पहचान बने,
और इज्जत करें तो नाम..!
━━━━✧❂✧━━━━
रुतबा समंदर जैसा नहीं,
तेल जैसा रखो ताकि समंदर
भी तुम्हें डूबा न सके..!
━━━━✧❂✧━━━━
छूट गया अपना घर
कागज का नोट कमाने के लिए..
बीत गई जिंदगी फिजूल की
जिम्मेदारियाँ निभाने के लिए..!
━━━━✧❂✧━━━━
इज्जत इंसान की नहीं
उसके स्वभाव की होती है।
कोई एक पल में
दिल जीत लेता है,
तो कोई जिंदगी भर साथ
रहकर भी नहीं जीत पाता..!
━━━━✧❂✧━━━━
रिश्ते हमेशा एक-दूसरे का
ख्याल रखने के लिए
बनाए जाते हैं।
एक-दूसरे का
इस्तेमाल करने के लिए नहीं..!
━━━━✧❂✧━━━━
कोशिश हजार करिये..
पर कोशिश का तरीका
हर बार नया ढूंढिए..!
━━━━✧❂✧━━━━
कोई भी सपना जादू करके
हकीकत नहीं बन सकता,
इसमें पसीना, दृढ़ संकल्प
और कड़ी मेहनत लगती है।
━━━━✧❂✧━━━━
जिंदगी बदलने के लिए
लड़ना पड़ता है और
आसान करने के लिए
समझना पड़ता है दोस्त..!
━━━━✧❂✧━━━━
बेशक आप हवा में उड़ो लेकिन
जमीन वालों से ताल्लुक बनाए रखिए,
मुश्किल वक्त में वही काम आते हैं..!
━━━━✧❂✧━━━━
आज के जमाने में लोग
आपकी कदर तब तक करते हैं,
जब तक उनको
आपकी जरूरत होती है..!
━━━━✧❂✧━━━━
किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता
कि आप किस हालात में जी रहे हैं..
आपको खुद ही
अपने हालात बदलने होंगे..!
━━━━✧❂✧━━━━
इतिहास बनाने के लिए
लड़ना पड़ता है,
किस्से सुनाने से कोई
राजा नहीं बनता..!
━━━━✧❂✧━━━━
अपनों से सावधान रहना,
क्योंकि रावण राम से पहले
विभीषण से हारा था..!
━━━━✧❂✧━━━━
जीवन में कभी भी
उन्हें प्राथमिकता मत दो,
जो तुम्हें केवल विकल्प
समझता हो..!
━━━━✧❂✧━━━━
परेशानी में जो अनुभव
और सीख मिलती है,
वो सीख दुनिया का कोई भी
स्कूल नहीं दे सकता..!
━━━━✧❂✧━━━━
रंग छोड़ते कपड़े और
रंग बदलते लोग..
कितना भी ब्रांडेड हो
दिल से उतर ही जाते हैं..!
━━━━✧❂✧━━━━
यह कभी मत मानो
कि जिसके पक्ष में
बहुत से लोग हैं
वही सच्चा मनुष्य है,
क्योंकि दुर्योधन के पक्ष में
90 प्रतिशत लोग थे..!
━━━━✧❂✧━━━━
अच्छे लोगों की संगत में रहो,
क्योंकि सुनार का कचरा भी तो
बादाम से महंगा होता है..!
केवल उन्हीं के साथ रहने की
कोशिश करें जो आपको ऊँचा
उठाने वाले हैं..!
━━━━✧❂✧━━━━
0 Comments