अच्छी-अच्छी बातें ™️: जीवन की महत्वपूर्ण सीखें और प्रेरणादायक विचार - Good Sayings™️: Important Life Lessons and Inspirational Thoughts

परेशानी और दुःख में जो अनुभव और सीख मिलती है वह सीख दुनियां का कोई भी स्कूल नहीं दे सकता।


🌺 सुप्रभात संदेश 🌺

क्या ख़ूब लिखा है:

न चादर बड़ी कीजिए,
न ख्वाहिशें दफन कीजिए,
चार दिन की ज़िन्दगी है,
बस चैन से बसर कीजिए।

न परेशान किसी को कीजिए,
न हैरान किसी को कीजिए,
कोई लाख गलत भी बोले,
बस मुस्कुरा कर छोड़ दीजिए।

न रूठा किसी से कीजिए,
न झूठा वादा किसी से कीजिए,
कुछ फुरसत के पल निकालिए,
कभी खुद से भी मिला कीजिए।


कृष्णा वाणी: ✅

सत्य हमेशा पानी में तेल की एक बूंद के समान होता है,
कितना भी असत्य का पानी डाले,
वह हमेशा ऊपर ही तैरता रहता है।


शब्दों की ताकत को कम नहीं समझना चाहिए,
एक छोटा सा हां और एक छोटा सा ना,
पूरा जीवन बदलने की ताकत रखते हैं।


सफलता
प्रतीक्षा करने से नहीं,
प्रयत्न करने से मिलती है।


पत्थर भले ही
आखिरी चोट से टूटता है परन्तु
पहली चोट कभी व्यर्थ नहीं जाती।


जीवन में एक बार जो फ़ैसला कर लिया तो फिर पीछे मुड़ कर मत देखना,
क्योंकि पलट कर देखने वाले कभी इतिहास नहीं बनाते।


किस्मत जैसी
कोई चीज नहीं होती,
उसे हम बनाते हैं अपनी
मेहनत, लगन और जुनून से।


भरोसा सब पर कीजिए लेकिन
सावधानी से क्योंकि कभी-कभी
खुद के दांत भी जीभ को काट लेते हैं।


संघर्ष में आदमी अकेला होता है,
सफलता मिलते ही दुनिया
उसके साथ चलने लगती है।


जो ज्ञानी होता है उसे समझाया जा सकता है,
जो अज्ञानी होता है उसे भी समझाया जा सकता है पर
जो अभिमानी होता है उसे कोई नहीं समझा सकता,
उसे सिर्फ़ वक्त समझाता है।


कठिन परिस्थितियों में
संघर्ष करने पर एक बहुमूल्य
संपत्ति विकसित होती है,
जिसका नाम है—"आत्मबल"।


𝗝𝗢𝗜𝗡➠ ShayariGroup

जीवन में सकारात्मकता और क्रोध को नियंत्रित करने के लिए प्रेरणादायक लेख

Post a Comment

0 Comments