Part - 8 Motivational Quotes Hindi Shayari Status

Motivational Quotes Hindi Shayari Status

हमें अपनी छोटी-छोटी बाधाओं को
पार करना सीखना चाहिए,
क्योंकि इंसान पहाड़ से नहीं
छोटे-छोटे पत्थरों से ठोकर खाता है..!

━━━━✧❂✧━━━━

तीव्र बुद्धि वाले लोग आत्मा
परमात्मा की चर्चा करते हैं।
मध्यम बुद्धि वाले संसार की
घटनाओं पर चर्चा करते हैं।
और कम बुद्धि वाले तो एक दूसरे की
निंदा और चुगली ही करते रहते हैं।

━━━━✧❂✧━━━━

श्री कृष्ण कहते हैं,

हानि हुई हैं तो भविष्य में
लाभ भी होगा..
और यदि छल हुआ हैं
तो आगे चलकर हिसाब भी होगा..!

━━━━✧❂✧━━━━

आज की मेहनत तुझे
कल पहचान देगी..!

हर वो लंबी रात
जो तूने मेहनत करके बिताई हैं,
वो तुझे कल जरूर उसका इनाम देगी..!!

━━━━✧❂✧━━━━

जो समय मिला है
उसी को अच्छा बनाएं,
अगर अच्छे समय की राह देखेंगे
तो पूरा जीवन कम पड़ जायेगा..!!

━━━━✧❂✧━━━━

वहम था कि सारा बाग़ अपना हैं..
तूफान के बाद पता चला
सूखे पत्तों पर भी
हवाओं का हक़ हैं..!!

━━━━✧❂✧━━━━

खाली पेट निकल जाते हैं
बहुत से लोग काम पर,
क्योंकि जिम्मेदारियां इंसान की
भूख मार देती हैं..!!

━━━━✧❂✧━━━━

हमारी सबसे बड़ी गलतियों
में से एक ये भी है कि
हम खुद को बेहतर बनाने की जगह,
खुद को बेहतर दिखाने में लगे हुए हैं…!

━━━━✧❂✧━━━━

किसी से बदला लेने में
समय व्यर्थ ना करें...

क्योंकि जो आपको चोट पहुँचाते हैं,
वे अपने कर्म का स्वयं सामना करेंगे...!

━━━━✧❂✧━━━━

अहंकार दूसरों को
झुकाकर खुश होता है..
संस्कार स्वयं
झुककर खुश होता है..!!

━━━━✧❂✧━━━━

कलयुग चल रहा है....
इसलिए ये विचार अपने
दिमाग से निकाल दो
कि बिना स्वार्थ के कोई
आपसे रिश्ता रखेगा !!

━━━━✧❂✧━━━━

कोई भी चीज़ हकीकत में होने से
पहले आपके दिमाग में होती है..
उसी तरह सपने पूरे तो बाद में होंगे
सबसे पहले सपने देखने होंगे..!

━━━━✧❂✧━━━━

जब दूसरे सो रहे हों
तब पढ़ाई करो,
जब दूसरे आराम कर रहे हों
तब काम करो,
जब दूसरे खेल रहे हों
तब तैयारी करो,
और जब दूसरे पछता रहे होंगे
तब तुम अपनी जिंदगी आराम से जी रहे होगे।

━━━━✧❂✧━━━━

Life में आपके 99% Problems
का Reason है कि आप खुद को
Busy नहीं रखते हो,

जब आप Free रहते हो
तो आपका मन भटकता रहता है,
इसलिए खुद को Busy रखो
और खाली मत बैठो…!

━━━━✧❂✧━━━━

उनकी परवाह कभी मत करो
जिनका विश्वास वक्त के साथ बदल जाए,
परवाह सदा उनकी करो
जिनका विश्वास आप पर तब भी रहे
जब आपका वक्त बदल जाए।

━━━━✧❂✧━━━━

पेड़ पर क्षमता से ज़्यादा
फल लग जाए तो
उसकी डालियाँ टूटने लगती हैं।

इंसान को क्षमता से ज़्यादा
मिल जाए तो
वह रिश्तों को तोड़ना शुरू कर देता है।

नतीजा
आहिस्ता-आहिस्ता
पेड़ फल से वंचित हो जाता है
और इंसान अपने रिश्तों से।

━━━━✧❂✧━━━━

जो लिखा है वो होकर रहेगा।
एक रास्ता बंद करने से पहले
भगवान 10 रास्ते खोल देते हैं।

गर्मी के मौसम में पत्ते सूखने के बाद भी
पंछी घोंसला नहीं छोड़ते
क्योंकि वो भी जानते हैं फिर से बरसात आएगी
और पेड़ पर नए पत्ते आएंगे।

जो हुआ उसे भूल कर
नई शुरुआत करो और याद रखो
जिसका कोई नहीं होता
उसका भगवान होता है।🙏

━━━━✧❂✧━━━━

हमें हर संबंध को समय देना चाहिए,
क्या पता कल हमारे पास समय हो
पर संबंध ना हो..!

━━━━✧❂✧━━━━

समय के साथ नहीं
बदलने वाले लोग
हमेशा दुखी रहते हैं,

क्योंकि वे भूल जाते हैं
कि परिवर्तन ही
संसार का नियम है..!

━━━━✧❂✧━━━━

रिश्तों की खूबसूरती
एक-दूसरे की आदतें बर्दाश्त करने में है..

बाकी खुद के जैसा इंसान ढूंढने जाओगे
तो अकेले रह जाओगे..!!

━━━━✧❂✧━━━━

Motivational Quotes Hindi Shayari Status

मेहनत सीढ़ियों की तरह होती हैं
और भाग्य लिफ्ट की तरह !
किसी समय लिफ्ट तो
बंद भी हो सकती हैं,
पर सीढ़ियाँ हमेशा
ऊंचाई की तरफ ले जाती हैं..!

━━━━✧❂✧━━━━

टूटी हुई चीज
हमेशा परेशान करती है
जैसे दिल, नींद, भरोसा
और सबसे ज्यादा
किसी से उम्मीद...!

━━━━✧❂✧━━━━

ये छह आदतें विकसित करलें हर कोई आपका सम्मान करेगा -

  1. निडरता
  2. अपने निर्णय स्वयं लें
  3. साहसी संचार
  4. साहसिक लक्ष्य निर्धारित करें
  5. प्रामाणिक रहें
  6. आत्मविश्वास

━━━━✧❂✧━━━━

आप ही अपना मित्र
और आप ही अपने शत्रु हैं..!
क्योंकि खुद का पतन और उद्धार
दोनों आप निर्धारित करते हैं..!

━━━━✧❂✧━━━━

जिन्दगी की हर तपिश को
मुस्कुरा कर झेलिये..!
धुप कितनी भी हो
समंदर कभी सूखा नही करते..!

━━━━✧❂✧━━━━

जमाना उस मोड़ पर आ पहुँचा है,
कि जिस इंसान की दिल से
मदद करने की सोचो,
वही इंसान पीछे से वार करता है..!

━━━━✧❂✧━━━━

संसार में कोई भी व्यक्ति
सर्वगुण सम्पन्न नहीं होता..!
इसलिए कुछ कमियों को
नजरंदाज करके रिश्ते बनाए रखिये..!

━━━━✧❂✧━━━━

जिनके पास बहुत सारे
ऑप्शन होते हैं,
वो लोग अपने रिश्ते
कम निभा पाते हैं..!

━━━━✧❂✧━━━━

बनना है तो सिंह बनो
सिंहासन की चिंता मत करो,
आप जहां बैठोगे
सिंहासन वही बन जाएगा..!

━━━━✧❂✧━━━━

कामयाबी में मिठाई
मांगने वाले लोग,
तकलीफ में दूर-दूर तक
नजर भी नहीं आते..!

━━━━✧❂✧━━━━

यदि मंज़िल न मिले
तो रास्ते बदलो,
क्योंकि वृक्ष अपनी पत्तियाँ
बदलते हैं जड़े नहीं..!

━━━━✧❂✧━━━━

अगर कोई रास्ता
आपको डरा रहा है..
तो समझ लेना,
आगे बहुत बडी सफलता
आपका इंतजार कर रही है..!

━━━━✧❂✧━━━━

7 चीजें आपको आज से ही छोड़ देनी चाहिए:-
1️⃣ ज्यादा सोचना
2️⃣ बदलने से डरना
3️⃣ पुरानी बातें सोचना
4️⃣ हर किसी से Please कहना
5️⃣ अलग बनने से डरना
6️⃣ सोचना कि आप कमजोर है
7️⃣ अपना दुःख सबको बताना

━━━━✧❂✧━━━━

अपना पूरा समय खुद को
बेहतर बनाने में लगाओ
क्योंकि अब रिश्ते इंसान से नहीं
पैसों से बनने लगे हैं..!

━━━━✧❂✧━━━━

शायद मैं इसलिए पीछे हूँ..
मुझे होशियारी नहीं आती,
बेशक लोग ना समझे मेरी वफादारी,
मगर मुझे गद्दारी नहीं आती..!

━━━━✧❂✧━━━━

बाहर निकलना जरूरी है !
बाहर निकलो, दुनिया देखो,
धोखा खाओ, अनुभव करो,
मजबूत बनो!
शक्ति ऐसे ही आएगी,
वरना घर में पड़े-पड़े
कब उम्र गुजर जाती है
पता भी नहीं चलता।

━━━━✧❂✧━━━━

कल की तैयारी
तुम आज से करो..
अपनी तुलना कबूतरों से नहीं
सिर्फ़ बाज़ से करो..!

━━━━✧❂✧━━━━

समय, विश्वास और सम्मान
यह ऐसे पक्षी हैं जो उड़ जाएँ
तो वापस नहीं आते हैं..!

━━━━✧❂✧━━━━

सम्राज्य कभी 1 दिन में नहीं बनता,
उसके पीछे कई सालों की
मेहनत लगी होती है..!

━━━━✧❂✧━━━━

जिंदगी में कभी किसी को
दोष मत दीजिये..!
अच्छे लोग खुशियाँ लाते हैं..
और बुरे लोग तजुर्बा दे जाते हैं..!

━━━━✧❂✧━━━━

शुरुवात तो सभी अच्छी करते हैं,
पर मसला तो आखिर तक
अच्छे बने रहने का हैं..!

━━━━✧❂✧━━━━


Positive Talk & Motivational Stories

Part 1: Positive Talk - A Motivational Beginning

इस लेख में सकारात्मक सोच और प्रेरक विचारों की शुरुआत पर चर्चा की गई है।

Part 2: Positive Reflections on Life

जीवन में सकारात्मकता के महत्व और इससे जुड़ी प्रेरक कहानियों का संग्रह।

Part 3: Inspirational Story of Courage

साहस की प्रेरणादायक कहानी जो हमें जीवन में कठिन परिस्थितियों से लड़ने की प्रेरणा देती है।

Part 4: Path to Success - Lessons on Achieving Goals

सफलता की ओर बढ़ने और अपने लक्ष्यों को पाने के लिए जरूरी सीख।

Part 5: Muhbole Papa - Story of Mental Strength

मानसिक शक्ति और दृढ़ता पर आधारित एक दिल छू लेने वाली कहानी।

Part 6: The Power of Couplet - Story of Determination

दृढ़ निश्चय और प्रेरणा से भरी एक अनूठी कहानी।

Post a Comment

0 Comments