2 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, जन्म, निधन और उत्सव
2 फ़रवरी की ऐतिहासिक घटनाएँ
- 1509 - भारत में दीव (गोआ, दमन और दीव) के पास पुर्तग़ाल व तुर्की के बीच युद्ध हुआ।
- 1556 - चीन के शैन्सी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में करीब 8,30,000 लोगों की मौत हुई।
- 1626 - चार्ल्स प्रथम इंग्लैंड के सम्राट बने।
- 1788 - देश में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स नियामक अधिनियम लागू किया गया।
- 1814 - कलकत्ता (अब कोलकाता) संग्रहालय की स्थापना हुई।
- 1862 - शंभूनाथ पंडित कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने।
- 1878 - यूनान ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1901 - क्वीन विक्टोरिया का अंतिम संस्कार हुआ।
- 1920 - फ़्रांस ने मैमेल पर कब्ज़ा किया।
- 1990 - अफ़्रीकी नेशनल कांग्रेस पर 30 वर्ष बाद प्रतिबंध हटाया गया।
- 2008 - राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कर्नाटक की पहली लक्ज़री ट्रेन 'गोल्डन चैरियट' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
2 फ़रवरी को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
- 1884 - श्रीधर वेंकटेश केलकर, प्रसिद्ध मराठी विश्वकोश के संपादक।
- 1889 - राजकुमारी अमृत कौर, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता।
- 1909 - मोहिंदर सिंह रंधावा, भारतीय इतिहासकार और कला संस्कृति के प्रवर्तक।
- 1925 - जीत सिंह नेगी, उत्तराखंड के पहले लोकगायक।
- 1990 - बाला देवी, भारत की महिला फ़ुटबॉल खिलाड़ी।
2 फ़रवरी को हुए निधन
- 1907 - दमित्री मेंडलीव, आवर्त सारणी तैयार करने वाले रूसी रसायन वैज्ञानिक।
- 1960 - चतुरसेन शास्त्री, हिन्दी साहित्य के महान उपन्यासकार।
- 2022 - रमेश देव, भारतीय फ़िल्म अभिनेता।
2 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर और उत्सव
- वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)
0 Comments